भोपाल, मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के मीडिया विभाग में नई नियुक्तियां की हैं।
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शर्मा ने प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्यों की नियुक्ति है। इसके तहत बृजगोपाल लोया रायसेन, मिलन भार्गव भोपाल एवं गुलरेज शेख उज्जैन को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। शिवम शुक्ला सीधी, मंजरी जैन विदिशा, वंदना ‘मार्तण्ड’ त्रिपाठी भोपाल, एडव्होकेट सचिन वर्मा भोपाल को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रेम व्यास इंदौर एवं बृजराज सिंह ग्वालियर को प्रदेश मीडिया विभाग का सदस्य नियुक्त किया है।